रांची: आज दिनांक 17.10.2026 को साइबर क्राइम विक्टिम असिस्टेंट फैसिलिटेशन डेस्क जो फ्रंट ऑफिस डालसा रांची में स्थित है। शिकायतकर्ता राहुल रंजन का शिकायत दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका मोबाइल का टेलीग्राम से मोबाइल से हैकर के द्वारा टेलीग्राम को हैक कर लिया गया था तथा उसके दोस्तों और जानकारी को गलत-गलत साइट से फोटो भेजा जा रहा था। इस बात की जानकारी दोस्तो के द्वारा दिये जाने पर शिकायतकर्ता आज डालसा ऑफिस आया और यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करने के उपरांत उपचार हेतु डालसा फैसिलिटेशन मेम्बर राजेश कुमार सिन्हा से मिला।
सिन्हा ने टोल फ्री नंबर की जानकारी दी, जिस पर राहुल रंजन ने अपनी शिकायत को दर्ज कराया। डालसा फैसिलिटेशन मेम्बर राजेश कुमार सिन्हा शिकायतकर्ता को यह भी बताया कि अपने करीबन और दोस्तों तथा परिवारजनों को इस बात की जानकारी दें।
इस अवसर पर डलसा फ्रंट आॅफिस मेम्बर, राजेश कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सौरभ पांडे, स्वीकृति विनाया, भुप्रताप महतो, गणेश कुमार, दिपेन्द्र कुमार, सिकन्दर मुण्डा एवं नेहा तिर्की उपस्थित थे।