NEWS7AIR

राँची के कल्पना लोक में राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया 57वें दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य उद्घाटन

​राँची: राजधानी के पिंजरा पोल गौशाला स्थित सुप्रसिद्ध ‘कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति’ का 57वां ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव इस वर्ष बेहद खास और भव्य रूप में शुरू हो गया है। आज षष्ठी तिथि को झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार के कर-कमलों द्वारा मुख्य पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया।

​उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य पुजारी संजय मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कराकर माँ की आरती करवाई। माननीय राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर और माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अलौकिक स्वरूप और भव्यता से सजा यह पंडाल राँची के भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

​समिति के मुख्य संरक्षक दीपक बंका, समाजसेविका दीपा बंका,सूचना आयुक्त शिव पूजन पाठक अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, सचिव पवन मुरारका एवं अन्य पदाधिकारियों ने माननीय राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। 57वें वर्ष के इस सफल आयोजन पर माननीय राज्यपाल ने समिति के सदस्यों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।

​माननीय राज्यपाल ने पंडाल का भ्रमण किया और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि 57 वर्षों की यह ऐतिहासिक परंपरा यह चरितार्थ करती है कि माँ की भक्ति से सभी को एक नई दिशा मिलती है। आयोजन समिति के सदस्य जो दिन-रात समर्पित भाव से लगे हुए थे, उनका परिणाम आज इस भव्य रूप में देखने को मिल रहा है।

​इस अवसर पर मुख्य संरक्षक दीपक बंका, अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, सचिव पवन मुरारका, मुख्य संयोजक सुमित सिंह, कोषाध्यक्ष समीर सागर व एकांश कुमार, संरक्षक रोहित सिंह, मिनी सिंह, आलोक सिंह व विनय काबरा, उपाध्यक्ष दिवा शंकर ओझा व गौरव शर्मा, आशुतोष द्विवेदी, पंकज बंका, रवि कुमार सहित समिति के कई अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.