रांची/नेमरा: रांची जिले के चर्चित समाजसेवी पिंटू सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह और निपु सिंह ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी पूज्य माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
सभी ने स्व रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन महान संस्कार और विचारों के धनी हैं इस दुख की घड़ी में भी वे अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन करते हुए नेमरा जैसे छोटे से गांव में रहकर दूर-दूर से आ रहे सभी लोगों से मिल रहे हैं और किसी को निराश नहीं कर रहे हैं। यह उनके हिम्मत और सेवा भाव को दर्शाता है इस मौके पर उपस्थित सभी समाजसेवियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।