NEWS7AIR

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया के संयोजक ब्रह्मदेव पासवान के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन

Ranchi: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पहुंचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया के संयोजक ब्रह्मदेव पासवान के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है ।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रह्मदेव पासवान ने अपने एक्स हैंडल से मंगलवार को झारखंड के प्रथम मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी के ख़िलाफ़ एक एडिटेड वीडियो पोस्ट किया है उक्त वीडियो को ए आई तकनीक से एडिटेड किया गया है जो सीधा सीधी आई टी एक्ट का उल्लंघन है इसके अलावा उक्त वीडियो से बाबूलाल मरांडी का मानहानि भी हुआ है साथ ही इस प्रकार के फेक वीडियो से राज्य ने दंगा बवाल भी हो सकता है ।

मामले में शिकायतकर्ता विनोद कुमार रजक हैं जो भाजपा में जिला मंत्री के पद पर है उन्होंने जैसे देखा की यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है तत्काल इसकी शिकायत अरगोड़ा थाना में दर्ज करायी ।

शिकायत कर्ता ने मामले में ब्रह्मदेव पासवान के खिलाफ आई टी एक्ट ,मानहानि एक्ट ,और दंगा फैलाने का एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है ।

प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव , विनोद कुमार रजक ,संजय रविदास,सुबोध कांत,संजय चौधरी शामिल थे ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.