मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से “झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन” के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी मांगों और अपेक्षाओं को भी उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल की जाएगी। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष श्री विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सुश्री सबिता बास्के, सचिव श्री हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव सुश्री संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष श्री बाबूलाल हेम्ब्रम, श्री आनंद, श्री गोपाल चन्द्र हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।