NEWS7AIR

रांची में ‘हमर अधिकार मंच’ द्वारा सेवा का अधिकार अधिनियम (RTS) पर विस्तृत कार्यशाला का आयोजन; प्रतिभागियों को दी गई नियमों की जानकारी

रांची: रांची प्रेस क्लब में ‘हमर अधिकार मंच’ के बैनर तले ‘सेवा का अधिकार अधिनियम’ (Right to Service) पर एक दिवसीय विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं को तय समय सीमा के भीतर प्राप्त करने के कानूनी अधिकारों से अवगत कराना था।
कार्यशाला के दौरान झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम २०११, सेवा देने की गारंटी नियमावली २०११, संशोधन नियमावली २०१५, और इसके मार्गदर्शिका (गाइडलाइंस) समेत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों पर गहन चर्चा की गई।

363 से अधिक सरकारी सेवाएं हैं सूचीबद्ध

कार्यशाला में जानकारी दी गई कि वर्तमान में झारखंड सरकार द्वारा 363 से अधिक सरकारी सेवाओं को इस अधिनियम के तहत सूचीबद्ध किया गया है। हर सेवा के लिए एक निश्चित समयावधि तय की गई है। यदि कोई भी विभाग या दोषी पदाधिकारी निर्धारित समय के भीतर काम पूरा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ जुर्माने और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सख्त कानूनी प्रावधान है।

आवेदन और अपील प्रक्रिया की मिली व्यावहारिक ट्रेनिंग

अध्यक्ष दीपेश निराला ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि सेवा का अधिकार (RTS) के तहत आवेदन कैसे लगाया जाता है। इसके साथ ही कार्यशाला में यह भी सिखाया गया कि यदि समय पर काम न हो, तो प्रथम अपील और द्वितीय अपील कहां और किस प्रक्रिया के तहत दर्ज करनी है। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को विषय से जुड़ी एक विशेष किताब, मटेरियल किट और पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।

राज्यभर से जुटे कई जिलों के प्रतिनिधि

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का मंच संचालन संतोष मृदुला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी ने दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विनोद जैन बागवानी सहित मंच के कई प्रमुख पदाधिकारी और राज्य के विभिन्न जिलों से आए कार्यकारी सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित प्रमुख लोगों में राजकुमार, सुजीत कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार, कुमार अभिषेक दुबे, अखिल कुमार (गिरिडीह), विकास निरंजन (कोडरमा), मनोज सिंह (पलामू), अरुणाभा कर (पूर्वी सिंहभूम), अमिताभ कुमार (गिरिडीह), विजय कुमार, रश्मि भेंगरा (सरायकेला खरसावां), प्रिय ब्रत प्रसाद (पलामू), नेम चंद महतो (बोकारो), चंद्रदेव वर्णवाल, प्रो. मीनाक्षी कुजूर, विवेक सिंह, डॉ. स्मृतिकाना घोष, मीना कुमारी, बीरेंद्र नगड़ूवार, अंकित कुमार लाल, शालू कुमारी, अमरावती देवी, रीतलाल मंडल, जय नारायण महतो (धनबाद), राजकिशोर महतो, दिलीप कुमार, जूही चौधरी, ओम प्रकाश उपाध्याय, सूर्य प्रकाश (धनबाद), देशबंधु शास्त्री (सिमडेगा), दीनबंधु कुमार, रामधन महतो, मनीष बक्शी, संतोष कुमार दसौंधी (बोकारो), राहुल कुमार, सूरज महातो (खूंटी), प्रदीप कुमार, शमीम आलम अंसारी, वसीम आलम अंसारी, अजय कुमार, संजीव कुमार, शिवानंद कांशी, अरुण कुमार तिवारी, मार्शल बारला, अनिरुद्ध कुमार, नवल किशोर लाल, धनुर्जय सिंह (सिमडेगा), श्याम सुंदर यादव, डॉ सुमन्यू (गिरिडीह), सुनीता सिंह, रामाज्ञा सिंह, बृज मोहन ओझा, सुधीर कुमार (बोकारो), मनोज कुमार, नवीन कुमार, विनोद कुमार बेगवानी, सूरज कुमार सिन्हा, पवन कुमार केशरी (गढ़वा), नवीन निश्चल, बैजनाथ महतो, बृजराज सिंह, आफरीन अजीम, अजय कुमार, पप्पू कुमार, गोदेनसियुस कंडुलना, नसीम आलम अंसारी, सीमा प्रवीण, आशीष कुमार जयसवाल, भुनेशवर सिंह, अमित राज, अमान्नूर भेंगरा (लातेहार), बिमला तिरू, विवेक जायसवाल, विवेक कुमार सिंह, संजय सोनी, राजकुमार गुप्ता और पंकज कुमार गुप्ता समेत कई अन्य प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.