NEWS7AIR

आइसा सीयूजे की संयोजन समिति का गठन, अखिल भारतीय सम्मेलन के पोस्टर का लोकार्पण

रांची: आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) से जुड़े सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय में आइसा की सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और छात्र-छात्राओं के सवालों को संगठित रूप से उठाने के उद्देश्य से 7 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया।

समिति में सत्य प्रकाश को संयोजक तथा अरबाज एवं अनुराग को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। संयोजन समिति के गठन के बाद 28–30 नवंबर, 2026 को नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाले आइसा के 11वें अखिल भारतीय सम्मेलन के पोस्टर का लोकार्पण किया गया। साथ ही सदस्यता अभियान चलाया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 23 नवंबर, 2026 को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में आइसा का विश्वविद्यालय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क अभियान चलाने और सम्मेलन की तैयारियों को तेज करने का निर्णय लिया गया।

आइसा का मानना है कि विश्वविद्यालयों को लोकतांत्रिक, समावेशी और छात्र अधिकारों के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए छात्र-एकजुटता और स्वतंत्र छात्र आंदोलन को मजबूत करना जरूरी है। इसी दिशा में सीयूजे में संगठनात्मक विस्तार और छात्र सवालों पर संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा।

मौके पर आइसा झारखंड राज्य उपाध्यक्ष विजय कुमार, सत्य प्रकाश, अरबाज, रोहित, तनिष्क, अनुराग, राकेश बड़ाइक, अब्दुल अजीज, फ्रांसिस खलखो, सचिन सुमन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.