NEWS7AIR

धनबाद में ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को मिला ‘ब्रेड’ चुनाव चिह्न

धनबाद: धनबाद लोकसभा सीट के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं और गुरुवार को उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये गये.

रांची: धनबाद लोकसभा सीट के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें तीन उम्मीदवारों का आवेदन जांच में खारिज कर दिया गया था.

जिला रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) सह धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा के अनुसार 9 मई अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि थी। लेकिन निर्धारित समय पर किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।  ऐसे में आज सामान्य पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।  मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को उनका आरक्षित प्रतीक दिया गया जबकि निर्दलीय को अलग.

25 उम्मीदवारों में से कांग्रेस की अनुपमा सिंह, भारतीय जनता पार्टी के ढुलू महतो और बहुजन समाज पार्टी के मोहन सिंह पार्टी के मान्यता प्राप्त उम्मीदवार हैं और उन्हें क्रमशः हाथ, कमल और हाथी का पार्टी चिन्ह आवंटित किया गया है। मार्क्सवादी समन्वय समिति के जगदीश रवानी समेत 22 अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है. धनबाद लोकसभा सीट की पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार सुनैना किन्नर को ‘रोटी’ चुनाव चिन्ह मिला है.
You might also like
1 Comment
  1. umesh kumar says

    Good News.
    ये समाचार तीसरे jender के प्रति समाज का नजरिया बदलने में सहयोग करेगा।

Your email address will not be published.