रांची/नेमरा: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी (आरएसपी) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और चर्चित समाजसेवी निपु सिंह ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी पूज्य माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
निपु सिंह ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री ढांढस बंधाते हुए निपु सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन महान संस्कार और उच्च विचारों के धनी हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री के कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुए कहा, “इस अत्यंत दुख की घड़ी में भी मुख्यमंत्री अपने सरकारी दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। नेमरा जैसे छोटे से गांव में रहकर भी वे दूर-दूर से आ रहे सभी लोगों से मिल रहे हैं और किसी को निराश नहीं होने दे रहे हैं। यह उनकी अद्भुत हिम्मत, धैर्य और सेवा भाव को दर्शाता है।”
इस शोक सभा और मुलाकात के दौरान निपु सिंह के साथ समाजसेवी पिंटू सिंह, संतोष सिंह और मुन्ना सिंह भी मौजूद थे। इन सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।