NEWS7AIR

झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन

रांची जिला ताइक्वांडो संघ के 22 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Ranchi: झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन 12 से 14 सितंबर 2026 तक साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, पटमदा, जमशेदपुर में किया गया।इस सेमिनार मैं अलग अलग स्टेट से 98 ताईक्वांडो प्रतिभागियों ने भाग लिया .

इस महत्वपूर्ण आयोजन में रांची जिला ताइक्वांडो संघ (RDTA) के 22 प्रतिभागियों ने सचिव एवं झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भाग लिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार के साथ-साथ रिफ्रेशर कोर्स में भी हिस्सा लिया।

सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को वर्ल्ड ताइक्वांडो (World Taekwondo) के नवीनतम एवं अपडेटेड प्रतियोगिता नियमों, रेफरिंग तकनीक, स्कोरिंग सिस्टम तथा प्रतियोगिता संचालन की आधुनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन अंतरराष्ट्रीय रेफरी क्लास-2 श्री संतोष श्रीरंगम द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को ताइक्वांडो के बदलते नियमों एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेफरिंग प्रणाली से अवगत कराया।

रांची जिला ताइक्वांडो संघ के प्रतिभागी

राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स में रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से निम्नलिखित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पास हुए

रिफ्रेशर कोर्स -:
एम.डी. मोदस्सर
ताराकांत पटेल
करमचंद भगत
अनंत नाग चंदन
चंदन कुमार
इम्तियाज़ जमाल
अंकिता कुमारी
मिलेनियम स्नेहल
सौम्या आनंद
लाडली पांडेय
ईशान सिंह
संस्कृति गुरूंग
शाहवाइज जमाल

न्यू कोर्स:-
धैर्या चौधरी
आरुष कुमार
अंश मिश्रा
कृपानी कच्छप
शिखा साहू
साक्षी कुमारी
पी. विशाल कुमार
पूर्ववश गुप्ता
श्रेया

सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स में सक्रिय रूप से भाग लिया और वर्ल्ड ताइक्वांडो के नए एवं अपडेटेड नियमों का अध्ययन किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने से प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान और रेफरिंग कौशल में वृद्धि होगी तथा वे भविष्य में जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर योगदान दे सकेंगे।

झारखंड ताइक्वांडो संघ के इस आयोजन को राज्य में ताइक्वांडो खेल के विकास, तकनीकी उन्नयन और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रेफरी तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सेमिनार के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों की परीक्षा (Exam) भी ली गई, जिसमें प्रतिभागियों के नियमों एवं रेफरिंग संबंधी ज्ञान का मूल्यांकन किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.