रांची: जवाहर विद्या मंदिर (JVM), श्यामली में विज्ञान प्रदर्शनी 2026 के अवसर पर JVM Alumni Association द्वारा विद्यालय प्रशासन के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। बिरसा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में एलुमनी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
रक्तदाताओं को पौधा, प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विशेष पहल के तहत बिरसा ब्लड बैंक ने रक्तदान करने वाले एलुमनी सदस्यों के लिए ब्लड कार्ड जारी कर एसोसिएशन को सौंपे। भविष्य में किसी भी एलुमनी सदस्य को रक्त की आवश्यकता होने पर एसोसिएशन से संपर्क कर इन कार्डों के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
प्राचार्य श्री विभूति नाथ झा को पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रकांत रायपत, गुरप्रीत सिंह, दीपिका, अंजना, अंशुमन, पल्लवी, अमित जैन, नूपुर जैन, शत्रुपा, बादल, बंटी, डॉ. मोती प्रसाद, श्रीराम सिंह, राहुल दयाल, प्रकाश कुमार, अभिषेक एवं सुष्मिता सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बिरसा ब्लड बैंक तथा आकाश प्रिंटिंग प्रेस ने भी सहयोग दिया।
