सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने से काफी परेशान हैं।
समस्या क्या है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि पिछले 3 से 4 महीनों से उनके खाते में नहीं आई है। हर महीने 1000 रुपये के भरोसे अपना जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन अब उधारी लेकर गुजर-बसर करने को मजबूर हैं।
दुर्गा पूजा नजदीक, बढ़ी चिंता
साल का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा सिर पर है। ऐसे में गरीब परिवारों को नए कपड़े और त्योहार की तैयारी के लिए पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन पेंशन रुकी होने से उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है।
लाभार्थियों ने क्या कहा?
केन्दुआ और आस-पास के गांवों के कई लाभुकों ने बताया – “ब्लॉक का चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं। हर बार कहा जाता है अगले महीने आ जाएगा, लेकिन अब तक नहीं आया। पूजा कैसे मनाएंगे?”
मांग:
बिरनी प्रखंड के सभी लाभार्थियों ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मांग की है कि दुर्गा पूजा से पहले उनकी सभी लंबित पेंशन की राशि एक साथ उनके बैंक खाते में भेजी जाए।