पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्व०अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज झारखण्ड विधानसभा परिसर में पोर्टिको नंबर दो के समक्ष के उनकी मूर्ति एंव तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधान सभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, अनुप लाल, विष्णु पासवान, एवं विधानसभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया।