NEWS7AIR

योगेंद्र साव की कांग्रेस में ‘घर वापसी’: निष्कासन रद्द, झारखंड की राजनीति में हलचल

रांची: झारखंड कांग्रेस ने पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव पर 3 साल के लिए की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को वापस ले लिया है। जेपीसीसी (JPCC) अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निष्कासन आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है, जिससे साव की पार्टी में आधिकारिक वापसी हो गई है।

एनटीपीसी भूमि मुआवजे से जुड़े विवाद और हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ बयानों के चलते साव को मार्च में निष्कासित किया गया था. आगामी चुनावों और बड़कागांव क्षेत्र (साव परिवार का मजबूत गढ़) में जनाधार को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है। यह वापसी संगठन को मजबूत करने की कवायद मानी जा रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.