NEWS7AIR

Ranchi: झारखंड होली क्रास स्कूल समुह ने वीर बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस २०२६ बड़े ही धुमधाम से मनाया
स्थानीय होली क्रास स्कूल वर्दवान कंपाउंड झारखंड से आये होली क्रास के तमाम में युवाओं को इस शुभ अवसर पर पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की, एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक आंनद ज्योति मिंज, अधिवक्ता हाईकोर्ट सुभाषिश सोरेन,मनोज तिग्गा उप महाप्रबंधक विद्यूत विभाग झारखंड, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डा एग्नेश मिंज,दुग्ध उत्पादक और व्यवासायी अमरनाथ लकड़ा और पशुपालन व्यवासायी दीपक एक्का ने युवक युवतियों को शिक्षा के हर क्षेत्रों में आगे बढ़ने के साथ साथ समाज समुदाय के साथ से हर समय जुड़े रहने का संदेश दिया.

पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि आज़ झारखंड के हर सरकारी हो या निजी शिक्षण संस्थानों स्कूलों कालेजों में वीर बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस समारोह मनाने की परंपरा को बरकरार रखने की आवश्यकता है.शिक्षा के साथ साथ झारखंड आंदोलन और आंदोलन शहीदों के इतिहास को अपनी अपनी आदतों में शामिल करना चाहिए.
अधिवक्ता हाईकोर्ट सुभाषिश सोरेन ने कहा कि शिक्षित होने के साथ दिनचर्या में लागू होने वाले कानून की जानकारी हर छात्र छात्राओं को रखनी चाहिए.

झारखंड विद्यूत विभाग के उप महाप्रबंधक मनोज तिग्गा ने कहा कि झारखंड में शिक्षा से लेकर व्यवसाय की असीम संभावनाएं हैं। बस लक्ष्य तय करने की आवश्यकता है।

उन्होंने वीर बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस समारोह मनाने और इसकी महत्ता को भी जानने पर बल दिया।
एटीफ जगुआर के पुलिस उपाधीक्षक आंनद ज्योति मिंज ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार अर्थव्यवस्था पर्यावरण संरक्षण ग्लोबलाइज़ेशन और दुनिया में हो रहे उतार चढाव की जानकारी रखने की आवश्यकता है.

डा सुश्री एग्नेश मिंज ने अपने संबोधन में जीवन की हर चुनौतियों को स्वीकार करते रहने पर बल दिया और बताया कि आज के बदलते परिवेश में किसी भी क्षेत्र में कार्य करने के लिए अथक परिश्रम करना पड़ता है इसलिए सभी छात्र छात्राओं को अपनी अपनी लाईन स्वयं तय करनी चाहिए.

दुग्ध उत्पादक व्यवसायी अमर नाथ लकड़ा ने भी युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण लेने पर बल दिया और कहा कि नौकरी सबों को मिलेगा यह जरूरी नहीं है इसलिए व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर पशुपालक व्यवसायी दीपक एक्का उपस्थित थे.

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मुंडारी क्रांतिकारी गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पहले सभी अतिथियों को आदिवासी पारंपरिक परिधान पढ़िया गमछा ओढ़ाया और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

पुरे कार्यक्रम की आदर्श और परिकल्पना के लिए होफमैन ला एसोसिएट खुंटी के निदेशक अधिवक्ता पा: महेंद्र पीटर तिग्गा और जमशेदपुर के बाद टोनी को भी विशेष धन्यवाद आभार प्रकट किया गया.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.