NEWS7AIR

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह का जन्मदिवस मनाया गया

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह के जन्मदिवस को स्थानीय युवाओं द्वारा “युवा शक्ति दिवस” के रूप में पूरे उत्साह, ऊर्जा एवं सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व सांसद सुबोधकांत साहाय, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक कुमार जयमंगल ‘अनूप सिंह’ एवं सुरेश बैठा, विनय सिन्हा दीपु, सुरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष कुमार राजा एवं परमेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने अजय सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस संगठन में युवाओं की भूमिका निरंतर सशक्त हो रही है तथा समाजसेवा और जनकल्याण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत हुई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.