रांच: रांची लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्वनी सहाय ने रांची समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के उपरांत मोरहाबादी मैदान में एक विशाल सभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रदेश कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर जी की उपस्थिति रही। इस नामांकन सभा में प्रत्याशी सहाय के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, नेता कांग्रेस विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं शहजादा अनवर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो एवं महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कुमार राजा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि पूरे देश में अब तक 184 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है जिनमें जनता के रूझान के मुताबिक लगभग 125 सीटें इंडिया गठबंधन को प्राप्त होने जा रहा है। यह चुनाव देश में बदलाव लाने वाला है और झारखंड में इस बार क्रांति होने जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को जबरदस्त खतरा है। हम इस लोकसभा चुनाव के माध्यम से इसके खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।