NEWS7AIR

मैट्रिक्स क्रॉप केअर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार बने आजसू पार्टी के सदस्य  

पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का काम करने की बात कही

रांची : मैट्रिक्स क्रॉप केअर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, निदेशक सतेंद्र कुमार नारायण समेत कई युवाओं ने आज आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उनका स्वागत करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि जीवन में एक सफल मुकाम हासिल करने के बाद वापस जमीन से जुड़कर काम करने की इच्छाशक्ति बहुत कम लोगों में होती है। नवीन के उनके साथ जुड़ने से पार्टी में एक नवीन सोच का पदार्पण हुआ है।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नवीन कुमार ने कहा कि जब सामाजिक जीवन में आने का निश्चय किया तो सबसे पहले आजसू का नाम उनके जेहन में आया। और सुदेश महतो की  सोच और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए।  उन्होंने पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का काम करने की बात कही।

 

जेएमएम-कांग्रेस का उद्देश्य चुनाव और वोट की राजनीति करना ही 

इस से पूर्व महतो ने  जेएमएम-कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा की चुनाव और वोट की राजनीति करना ही इन पार्टियों का उद्देश्य रह गया है। उन्होंने ने कहा कि जेएमएम- कांग्रेस की सरकार के साढ़े चार साल होने को हैं। इस दौरान राज्य ने बहुत कुछ खोया और सहा। अब वादाखिलाफी सरकार की विदाई का वक्त आया है।
सरकारी संरक्षण में खनिज संपदाओं का दोहन बदस्तूर जारी है
महतो ने कहा कि सरकारी संरक्षण में खनिज संपदाओं का दोहन बदस्तूर जारी है। और इसका इतिहास बना दिया है। सरकार के पास युवाओं के नियोजन, सूखे खेतों में सिंचाई का प्रबंध करने के लिए कोई प्लान नहीं है। जिसका परिणाम है जनता, किसान, युवा सभी असहाय महसूस कर रहे हैं। राज्य में चौतरफा निराशा है।
आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी सोमवार को सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे
इस अवसर पर यह जानकारी दी गयी कि  गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी कल 06 मई दिन सोमवार को सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के उपरांत बोकारो के जैना मोड़ स्थित बांधडीह स्कूल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है।

इस जनसभा को भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो समेत गठबंधन के कई नेतागण संबोधित करेंगे। नामांकन कार्यक्रम में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता भी भारी संख्या में शामिल होकर अपना आशीर्वाद व समर्थन प्रदान करेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.