रांची के सुपर स्पेशलिटी सदर अस्पताल में जटिल हर्निया का ऑपरेशन बिल्कुल निःशुल्क आयुष्मान योजना के तहत लेप्रोस्कोपी विधि से किया गया
रांची: रांची के सुपर स्पेशलिटी सदर अस्पताल में जटिल हर्निया का ऑपरेशन बिल्कुल निःशुल्क आयुष्मान योजना के तहत लेप्रोस्कोपी विधि से किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटिया निवासी महिला मरीज सुनीता (43 ) 4 वर्षो से काफी दिनों से परेशान थीं । उनका यह हर्निया दूसरी बार हो गया था। जिसे हम Recurrent हर्निया बोलते हैं। पहले इन्होंने 2020 में रांची के एक निजी अस्पताल में अपने हर्निया की ओपन सर्जरी कराई थी, जो ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद ही फेल हो गया। फिर वह दोबारा अपने उस सर्जन से जाकर मिली परंतु उन्होंने दोबारा इस हर्निया की सर्जरी करने से अपनी अक्षमता जाहिर की। उसके बाद उन्होंने विभिन्न निजी अस्पतालों में संपर्क किया। निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन के लिए कम से कम डेढ़ लाख रुपए मांगे जा रहे थे। तब उन्हें सदर अस्पताल रांची के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग में मिलकर इलाज करने की सलाह दी गई।
सदर अस्पताल में जब सीटी स्कैन कराया तो उनके पेट की परत (Anterior abdominal wall) में बहुत आठ छेद का पता चला जिसका आकर 7 सेंटीमीटर, 3 सेंटीमीटर और कुछ उससे काम के थे। फिर मरीज का ऑपरेशन दूरबीन विधि से हुआ जिसे IPOM plus (Hybrid technique) कहते हैं। मरीज़ बिल्कुल ठीक-ठाक हालत में छुट्टी चली गई।
इस ऑपरेशन में सिविल सर्जन महोदय ,उपाधीक्षक महोदय एवं अस्पताल प्रबंधन का विशेष योगदान रहा। लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार ने इस जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन करने वाली टीम में उनके अलावा एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर दीपक कुमार ,डॉ विकास बल्लभ, ओटी असिस्टेंट संदीप, नंदिनी, शशि, मुकेश ,पूनम सिस्टर , सुशील, सरिता, मोहित थीं।