NEWS7AIR

खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनके प्रतिद्वंदी कालीचरण मुंडा ने नामांकन दाखिल किया 

 

खूँटी: खूंटी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी काली चरण मुंडा ने दाखिल किया पर्चा।  नामांकन के समय झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नेता आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर एवं विधायक भूषण बाड़ा, नमन  विक्सल कोंगाडी, राजेश कछाप और प्रदेश के नेता शामिल थे।  नामांकन से पूर्व खूंटी के कोऑपरेटिव मैदान में आम सभा हुई।

इसके अतिरिक्त इसी लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पूर्व मुंडा ने सपत्नीक कर्रा के सोनमेर मंदिर तथा अमरेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की। . नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो भी उनके साथ मौजूद थे।  नामांकन के बाद चुनावी सभा हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.