NEWS7AIR

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल काठीटांड ने मनाया लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सजग प्रहरी थे : प्राचार्य मिश्रा

Ranchi: कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल काठीटांड, रांची में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती , ” राष्ट्रीय एकता दिवस, “के रूप मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय मिश्रा ने‌ सरदार पटेल की पद- पूजा कर उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात प्रातःकालीन सभा में विद्यालय के छात्र एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता हेतु शपथ ग्रहण किया।

प्राचार्य ने अपने संक्षिप्त संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें ,’संघे शक्ति कलियुगे के प्रबल हिमायती, राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत, महान समन्वयवादी, पांच सौ बासठ रियासतों के एकीकर्ता, देश का सच्चा सपूत तथा आधुनिक भारत का निर्माता कहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के अकादमिक समन्वयक रंजीता सहाय के साथ साथ सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.