झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिल्ली के इंदिरा भवन में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर केशव महतो कमलेश ने साथी नेताओं सतीश पॉल मुंजनी, गजेंद्र सिंह और शांतनु मिश्रा के साथ उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर नेताओं ने कहा, “देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल जी का अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”
इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर इंदिरा भवन में ही उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सिद्धेश्वर मंजनी, गजेंद्र सिंह एवं शांतनु मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
दोनों कार्यक्रम इंदिरा भवन में आयोजित हुए, जहां झारखंड कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रामलीला मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने के लिए पहुंचा हुआ है।
