NEWS7AIR

रांची में कल क्षत्रिय समाज का सामूहिक शस्त्र पूजन, वीर कुंवर सिंह पार्क में जुटेंगे स्वजातीय बंधु

रांची: क्षत्रिय समाज की गौरवशाली परंपरा, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन कल 20 अक्टूबर को रांची में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हरमू रोड स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में प्रातः 11 बजे से होगा।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमारी पूर्वजों की विरासत, संस्कृति और क्षत्रिय एकता का प्रतीक है। पिछले वर्ष भी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय भाइयों ने उत्साह के साथ भाग लिया था। इस वर्ष इसे और अधिक भव्य बनाने की तैयारी है।

आयोजन समिति की ओर से समस्त क्षत्रिय भाइयों से विनम्र अपील की गई है कि वे स्वयं उपस्थित होकर अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल हों। अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखने का संकल्प लें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.