NEWS7AIR

झारखंड में 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 21 से 25 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

21 सितंबर: कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

22 सितंबर: राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। रांची समेत कई जिलों में दिन में एक से अधिक बार बारिश होने का अनुमान है।

23 सितंबर: बारिश का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

24 सितंबर: बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी जिलों और धनबाद से सटे मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी अलर्ट है।

25 सितंबर: राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

मौसम में बदलाव के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.