NEWS7AIR

ईस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में सीयूजे के रूद्र ने बढ़ाया झारखंड का मान, नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने ईस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट 2026, शिलांग में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

रुद्र का चयन नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जिसका आयोजन कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS), भुवनेश्वर में किया जाएगा। वे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में बीएससी-बी.एड. पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष के छात्र हैं।

कुलपति प्रो सारंग मेढ़ेकर ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि रूद्र ने झारखंड और विश्वविद्यालय के खेल जगत में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है, जो गौरव का विषय है। आने वाले समय में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के खिलाड़ी राज्य के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।

विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ राजेश कुमार ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि जल्द ही रूद्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी ताकत, मेहनत और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.