NEWS7AIR

सरना भवन में इंट्रीग्रेटेड रूरल वेलफेयर सोसायटी का शाखा कार्यालय खुला

राँची: स्थानीय – सरना भवन नगड़ा टोली रांची में इंटेग्रेटेड रूलर वेलफेयर सोसाइटी (IRWS) गैर सरकारी संगठन (संस्था) के शाखा कार्यालय का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व थाना प्रभारी शीला टोप्पो के द्वारा किया गया।

संगठन की सचिव निरंजना हेरेंज टोप्पो ने बताया के एन.जी.ओ के माध्यम से झारखण्ड के सभी जिलों में कार्यालय खोला जाएगा और प्रखण्ड, पंचायत से लेकर गांव -गाव तक राज्य सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचायेंगे।

संस्था के अध्यक्ष सुशील कुजूर ने बताया कि सोसाइटी एक्ट 1860, के 2012-13 में निबंधित है और संस्था का उद्देश्य राज्य के लोगों का समग्र विकास करने के हम-सब तत्पर हैं।

संस्था कार्यालय के उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष सुशील कुजूर, सचिव – निरंजना हेरेंज टोप्पो, मेम्बर आफ सेक्रेटरी राजू उरांव, कोषाध्यक्ष अरविन्द उरांव, सहित विनोद कच्छप, कर्मा उरांव, गीता तिर्की, जलेश्वर उरांव, कुसुम मुंडा, रीना किस्पोट्टा, विनीता टोप्पो, मनीला किस्पोट्टा, दीपू टोप्पो, मुन्ना टोप्पो मुख्य रूप से उपस्थित थे।सरना

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.