NEWS7AIR

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा का 3 दिवसीय ‘सावन मेला-शॉपिंग फेस्टिवल’ 6 अगस्त से

महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच, फैशन-ज्वेलरी-राखी-हस्तशिल्प के स्टॉल रहेंगे आकर्षण का केंद्र

Ranchi: सावन माह के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा 6, 7 एवं 8 अगस्त 2026 को अग्रसेन भवन, अपर बाजार में तीन दिवसीय ‘सावन मेला-शॉपिंग फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आमजन के लिए निःशुल्क खुला रहेगा।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यहां महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का सुनहरा अवसर मिलेगा। साथ ही शहरवासियों को एक ही छत के नीचे खरीदारी और मनोरंजन दोनों की सुविधा उपलब्ध होगी।
*
मेले में विविधता से भरपूर स्टॉल लगाए जाएंगे। डिजाइनर फैशन व एथनिक परिधान, ट्रेंडी ज्वेलरी, हाथ से बने हस्तशिल्प एवं गृह सज्जा के सामान, राखी व लड्डू गोपाल के आकर्षक वस्त्र-श्रृंगार, होमेड फूड, चाट-पकवान एवं मिठाइयों के स्टॉल विशेष आकर्षण रहेंगे। साथ ही बच्चों के लिए गेम्स और फोटो ज़ोन की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि मेले के सभी स्टॉल बुक हो चुके हैं और इस बार स्टॉल्स की संख्या व वैरायटी दोनों पिछली बार से अधिक है।

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल सचिव रेखा राईका एवं कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल ने रांची वासियों से अपील की कि वे परिवार सहित पधारकर इस आयोजन को सफल बनाएं और महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाएं।

यह जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.