NEWS7AIR

जननायक रामविलास पासवान जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भारत रत्न की मांग दोहराई : वीरेन्द्र प्रधान

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड प्रदेश द्वारा पार्टी के संस्थापक, जननायक एवं पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं शोषित समाज के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनके विचार एवं आदर्श आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

प्रधान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड प्रदेश केंद्र सरकार से मांग करती है कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के देश एवं समाज के प्रति अतुलनीय योगदान, सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण तथा छह दशकों से अधिक लंबे सार्वजनिक जीवन को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए।

कार्यक्रम के उपरांत पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मूक-बधिर विद्यालय, तपोवन, रांची पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी ने जनसेवा एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया, एवं सैंकड़ों लोगों को सम्मानित कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश तिवारी, बहुरन लोहरा, ममता रंजन, आदित्य विजय प्रधान, दिनेश सोनी, लाल बहादुर राम, शिव जी, आकाश भारती, मनीषा देवी, रतन पासवान, भोला राम, अधिवक्ता गुंजन सिंह, हाफिज़ुल हसन सहित पार्टी के अनेक प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.