NEWS7AIR

स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

रांची: रेलवे कॉलोनी स्थित पानी टंकी ए-टाइप ग्राउंड में 12 जून 2026 से आयोजित स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले एवं अन्य जिलों की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं श्री श्री माँ काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति ट्रस्ट के संरक्षक श्री रोशन सिंह जी, वार्ड 46 की पार्षद श्रीमती आरती कुमारी, श्री श्री माँ काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री राम कुमार सिंह, सचिव श्री उज्ज्वल आनंद, कोषाध्यक्ष श्री अमित कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्री अनीश कुमार, राजू राम, मंटू सिंह, अजय कुमार गोंड सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनसे मुलाकात की तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।विजेता दल को 14,000 रुपये नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह तथा उपविजेता टीम को 6,000 रुपये नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। दर्शकों के उत्साह और समर्थन से पूरा खेल मैदान उत्सवमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। आयोजन समिति ने सभी उपस्थित खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी मैचों में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा जताई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.