RANCHI: चांडिल प्रखंड के रुचाक ग्राम पंचायत में जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी श्री के. राजू, सह-प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की, लोकसभा प्रभारी एवं विधायक श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी, लोकसभा सह-प्रभारी श्री धर्मेंद्र सोनकर, जिला प्रभारी श्री बेलस तिर्की, विधानसभा प्रभारी श्री आतिफ़ सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष श्री राज बाक्ची एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री तरुण डे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ग्राम चौपाल में पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा पेसा (PESA) कानून से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों, लोकतांत्रिक भागीदारी एवं मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और ग्रामसभा के अधिकारों के संरक्षण के लिए ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।