रातू (रांची): विश्व सेवा परिषद द्वारा प्रतिष्ठित ‘झारखंड रत्न सम्मान’ प्राप्त करने के पश्चात आज काठीटांड़, रातू स्थित शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय श्री अजय द्विवेदी जी ने उन्हें शुभकामना संदेश भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि को विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
समारोह के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने इस स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए प्रधानाचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।