NEWS7AIR

प्रकृति की समृद्धि और जनजातीय आजीविका का संगम बना ‘वन सब्जी बाजार’

आरोग्य भवन, बरियातू में दो दिवसीय ‘वन सब्जी बाजार’ का शुभारंभ

रांची: वनवासी कल्याण केन्द्र, वनवासी कल्याण केंद्र झारखण्ड की ओर से आरोग्य भवन, बरियातू में आयोजित दो दिवसीय ‘वन सब्जी बाजार’ का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज द्वारा संरक्षित पौष्टिक वन सब्जियों, औषधीय जड़ी-बूटियों एवं विविध वन उत्पादों को समाज तक पहुंचाने के साथ जनजातीय परिवारों की आजीविका को सशक्त करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सुदर्शन भगत जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री सिद्धिनाथ सिंह जी, श्रीमती रोशनी खलखो जी, महापौर रांची, श्री सुदन मुंडा जी, प्रदेश अध्यक्ष, वनवासी कल्याण केन्द्र, श्री देवव्रत पाहन क्षेत्र संघचालक तथा रांची महानगर अध्यक्ष डॉ विजय राज जी, सचिव श्री प्रतीक भदानी जी तथा श्री विष्णु जालान जी, सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत संबोधन में श्री सुरेंद्र सिंह जी ने कहा कि जनजातीय समाज सदियों से प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की परंपरा को निभाता आया है। ‘वन सब्जी बाजार’ इसी परंपरा को समाज से जोड़ने और वन उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास है। श्री सुदन मुंडा जी ने कहा कि वन उत्पादों को बाजार से जोड़कर जनजातीय परिवारों की आजीविका को मजबूत करने के साथ उनकी पारंपरिक जानकारी और संस्कृति को भी सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीमती रोशनी खलखो जी, महापौर रांची ने कहा कि वन सब्जियां और प्राकृतिक उत्पाद स्वास्थ्य एवं पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों और जनजातीय परिवारों को प्रोत्साहन देने में सहायक होंगे। श्री सिद्धिनाथ सिंह जी ने कहा कि जनजातीय समाज के पारंपरिक ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों को समाज एवं बाजार से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

‘वन से जन-जन तक’ पहुंचाने का यह प्रयास इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि श्री सुदर्शन भगत जी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण और जनजातीय जीवनशैली एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हैं। वन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने से जनजातीय परिवारों की आजीविका और स्वावलंबन को मजबूती मिलेगी।

बाजार में दुर्लभ एवं पौष्टिक वन सब्जियों, औषधीय जड़ी-बूटियों, विभिन्न वन उत्पादों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। नागरिकों ने भी इन प्राकृतिक उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई। वनवासी कल्याण केन्द्र, रांची महानगर द्वारा ‘तू-मैं एक रक्त’ की भावना से आयोजित यह कार्यक्रम जनजातीय समाज, प्रकृति, स्वास्थ्य और आजीविका को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में रांची महानगर सचिव श्री प्रतीक भदानी जी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख श्री विंदेश्वर साहू जी, उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री प्रफुल्ल अकांत जी, क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा जी, प्रांत महामंत्री श्री धनंजय सिंह जी, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री पवन मंत्री जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री रिझु कच्छप जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री सुशील मरांडी, प्रांत सह संगठन मंत्री श्री कामेश्वर साहू जी, के साथ प्रांत तथा रांची महानगर के दायित्वान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वन सब्जी बाजार का संदेश: “स्वास्थ्य का आधार, जनजातीय आजीविका का सम्मान।”

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.