NEWS7AIR

राज अस्पताल में हुए विवाद पर सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

Ranchi: राज अस्पताल में हुए विवाद पर सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने रांची उपायुक्त को जांच करने का निर्देश दिया है। जिस पर उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए रांची के सिविल सर्जन को जांच करने को कहा है। जानकारी के मुताबिक लातेहार निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन को 24 मई को सड़क हादसे के बाद पैर में चोट लगने पर यहां भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने घोर लापरवाही बरती। उनका कहना है कि भर्ती रहने के दौरान 2 से 3 दिन तक जख्म की नियमित ड्रेसिंग नहीं की गई, जिससे पैर में संक्रमण फैल गया। धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ता गया और युवक की हालत बिगड़ती चली गई।

स्थिति गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज मिलता तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.