NEWS7AIR

रक्षा सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श समिति (DITCC) की 15वीं बैठक संपन्न

Delhi: रक्षा सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श समिति (DITCC) की 15वीं बैठक आज दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित सहित सेना, नौसेना, वायुसेना, DRDO, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (HQ IDS) तथा शिक्षाविदों एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

प्रमुख रूप से बदलते युद्ध परिदृश्य के अनुरूप रक्षा सेवाओं में अत्याधुनिक एवं विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के उपयोग, सूचना प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता तथा स्वदेशी चिप निर्माण, संप्रभु ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटाबेस एवं रक्षा आवश्यकताओं के लिए रणनीतिक डेटा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रक्षा बलों और देश के तकनीकी विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई, जो ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को और सशक्त करेंगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.