राँची: आयकर कर्मचारी महासंघ, राँची शाखा के द्विवार्षिक चुनाव बुधवार (3 जून 2026) को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हो गए। इस चुनाव में संघ के सदस्यों ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। चुनाव परिणामों में श्री मनोज कुमार शुक्ला ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, श्री आभाष नाथ को सचिव और श्री बबलू रजक को कोषाध्यक्ष चुना गया है। तीनों ही मुख्य पदाधिकारियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से शिकस्त दी।
नई कार्यकारिणी का गठनमुख्य पदाधिकारियों के अलावा डेलीगेट पद के लिए भी कड़ा मुकाबला देखा गया। इसमें सात प्रतिनिधियों को विजेता घोषित किया गया:
श्री अरविंद कुमार प्रसाद
श्री राकेश सिंह
श्री रवि कुमार
श्री मनीष रंजन
श्री आनंद कुमार
श्री मिथलेश कुमार सुमन
श्री रजनीश कुमार
निष्पक्ष चुनाव प्रक्रियाइस पूरे चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री सुजीत सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। चुनाव समिति के सदस्य श्री संजय कुमार गुप्ता, श्री अमन आनंद, श्री चिंटू कुमार और श्री अंतोष कुमार की देखरेख में पूरी प्रक्रिया बिना किसी विवाद के पूरी हुई।
कर्मचारियों के कल्याण का संकल्पजीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने सभी कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “यह जीत किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि कर्मचारी एकता और संगठन की जीत है। नई टीम कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।”
सचिव आभाष नाथ ने भी कर्मचारियों के भरोसे पर खरा उतरने का वादा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

