NEWS7AIR

टाटीसिलवे-कांटाटोली ऑटो चालकों ने किराया बढ़ोतरी पर लगाई रोक

15 अप्रैल को हड़ताल का ऐलान

रांची: झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने टाटीसिलवे-कांटाटोली मार्ग के लिए नई किराया दरें लागू करने के निर्णय को फिलहाल टाल दिया है। यह निर्णय रविवार को टाटीसिलवे स्थित ई.एफ. ग्राउंड में आयोजित ऑटो चालक मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी की अध्यक्षता और प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह के संचालन में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जब तक इस मार्ग पर चलने वाले सभी ऑटो चालकों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक महासंघ कोई आधिकारिक किराया सूची जारी नहीं करेगा।15 अप्रैल को चक्का जाम और अगली बैठकसभी चालकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित किराया निर्धारित करने के लिए अगली बैठक 15 अप्रैल को बुलाई गई है।

इस दिन अपनी मांगों के समर्थन में कांटाटोली-टाटीसिलवे मार्ग पर चलने वाले सभी ऑटो सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अपनी सेवाएं निलंबित रखेंगे। अवैध वसूली के खिलाफ मोर्चाबैठक में कांटाटोली में हो रही अवैध वसूली का मुद्दा भी गरमाया रहा। चालकों ने आरोप लगाया कि कांटाटोली में कुछ एजेंट हर ऑटो से ₹20 की “एजेंसी फीस” जबरन वसूल रहे हैं।

महासंघ ने इस संबंध में लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है।उषा मार्टिन बसों पर आपत्तिप्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि चालकों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है कि उषा मार्टिन की बसें स्कूली बच्चों को ढोने का काम कर रही हैं, जो उनके कार्यक्षेत्र का उल्लंघन है। इस मामले में महासंघ द्वारा उषा मार्टिन और उषा बेल्ट्रॉन प्रबंधन को शिकायत पत्र सौंपा जाएगा ताकि बस चालकों की मनमानी रोकी जा सके।रूट पदाधिकारियों का चुनाव15 अप्रैल को होने वाली बैठक में टाटीसिलवे-कांटाटोली मार्ग के लिए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया जाएगा। ये नवनियुक्त पदाधिकारी विशेष रूप से इस रूट की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करेंगे।आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदेश सलाहकार मंत्री आनंद वर्मा सहित अजय वर्मा, उपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, मोहम्मद शकील, पप्पू सिंह, मोनू कुमार और बड़ी संख्या में ऑटो चालक मालिक उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.