NEWS7AIR

वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़  झारखंड प्रतिनिधि मंडल की रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात 

रांची: पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं एवं 16 दिसंबर को विजय दिवस सिमडेगा में मनाने के लिए निमंत्रण हेतु आज वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड का प्रतिनिधि मंडल संगठन के सिमडेगा इकाई के अध्यक्ष विष्णु महतो ने अपने सदस्यों के साथ रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में शरीक होने हेतु आमंत्रित किया।  रक्षा राज्य मंत्री ने उनके उपस्थित होने का आश्वासन दिया।  

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री से निम्नलिखित बातों पर भी विचार किया गया :- 
1.  परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का के पैतृक गांव जारी को स्मार्ट गांव का रूप देना
2.  पूर्व सैनिकों को 10% का आरक्षण राज्य सरकार के नौकरियों में दिया जाना
3.  शहीद परिवार को अनुदान राशि 10 लाख से बड़ा बढ़ाकर 50 लाख दिया  जाना
4.  पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए पुनर्वास योजना
5.  सिमडेगा जिला में युद्ध स्मारक बनवाने के लिए आग्रह
6.  सिमडेगा जिला में पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट खोलने के लिए प्रार्थना
7.  वेटरन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ झारखंड का प्रतिनिधि दल झारखंड के पूर्व सैनिक और वीर नारियों से संबंधित समस्याओं को लेकर आधिकारिक तौर से रक्षा  मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए फिर से याद दिलाया।
8.  दुमका के रहने वाले वेंटरन दिनेश के घर को कब्जा दिलाने के लिए उपायुक्त और वहां के विधायक  को फोन पर बात किया और उसे तुरंत निवारण करने हेतु आग्रह किया।
देवघर के रहने वाले  वेटरन अनिल के समस्या का भी समाधान किया। 
9.  जिला सैनिक कार्यालय गुमला के अंतर्गत जितने भी पूर्व सैनिक  शहीद परिवार एवं उनके आश्रित  है उनका समय पर निपटारा नहीं किया जा रहा है क्योंकि वहां तो ना जिला।  पदाधिकारी है और ना ही स्टाफ सफिशिएंट है इसलिए सभी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अतः जल्द से जल्द स्टाफ और अधिकारी नियुक्त किया जाए। 
10.  झारखंड में स्पोर्ट( खेल )को बढ़ावा देने के लिए जैसे हैंड बाल, फुटबॉल एवं तीरंदाजी के पूर्व सैनिक NIS कोच  है जिसकी मदद से झारखंड को इन खेलों में अव्वल लाया जा सकता है। 

विजय दिवस के दिन रक्षा राज्य मंत्री  के द्वारा प्रशस्ति पत्र वीर नारी, शहीद परिवार, अनाथ या जो भी उत्कृष्ट कार्य किए हैं उन्हें दिया जाएगा एवं उपरोक्त सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करके संभव करवाई किया जाएगा संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ सचिव एमपी सिंहा उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद प्रवक्ता संजीत सिंह सिमडेगा अध्यक्ष विष्णु महतो लेफ्टिनेंट कर्नल वार्ड पार्षद शांति बांला , आशीर कुल्लू, जर्मस क्रिकेटा, विष्णु साहू, अमन टोप्पो,  माझी, दिनेश ,अनिल एवं ढेर सारे पूर्व सैनिक शामिल थे। 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.