NEWS7AIR

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान को झारखंड निवासी पूर्व सैनिकों ने कहा ‘जोहार’

 
राँची : वीरों की भूमि झारखंड प्रदेश में आज  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का आगमन हुआ जिसमें वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड पूर्व सैनिकों का संगठन (आर्मी नेवी एयरफोर्स) को स्वागत करने का मौका मिला। 

रक्षा राज मंत्री भी यही चाहते थे कि उनका स्वागत पूर्व सैनिकों के द्वारा किया जाए इसलिए संगठन के सदस्य राष्ट्रीय ध्वज और फौजी हौसले के साथ उनका गर्मजोशी से झारखंड की भूमि पर स्वागत किया।  भारत माता की जय के नारे के साथ भारतीय सेना जिंदाबाद  नारे को सुनकर जनरल अनिल चौहान काफी प्रसन्न हुए।  तत्पश्चात अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान किया।  

आज के कार्यक्रम में शामिल संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ सचिव एमपी सिन्हा कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद प्रवक्ता संजीत सिंह सदस्य मिथिलेश, मुकेश, बिजेंदर, चंदन, प्रसाद, डीके सिंह, प्रमाणिक, मनोज, सत्येंद्र, डीके शर्मा, ए पी साहू, राकेश, निर्भय, अरविंद, सोमनाथ, एसपी सिंह, आभास, सोमरा, तिवारी , पतरस, विनोद, वगैरा सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक शामिल थे। 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.