Ranchi: पद्मश्री अशोक भगत द्वारा लिखी पुस्तक “परंपरा और प्रयोग” का विमोचन राँची अवस्थित कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह मा. दत्तात्रेय होसबाले द्वारा किया गया। इस दौरान साथ में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) प्रदीप जोशी व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्या डॉ. आशा लकड़ा भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी, क्षेत्र संघचालक देवब्रत पाहन, पूर्व क्षेत्र संघचालक सिद्धनाथ सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र कुमार , प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह , प्रांत प्रचारक गोपाल जी, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति, डीएसपीएमयू विश्वविद्यालय के कुलपति, राँची विश्वविद्यालय के कुलपति, बीआरए विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति, झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति, साईं नाथ विश्वविद्यालय के कुलपति, आईआईआईटी के निदेशक, रांची विधायक सी. पी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे अनेक अतिथिगण उपस्थित रहें।