NEWS7AIR

पद्मश्री अशोक भगत, परमवीर सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव और पद्म भूषण सुधा नारायण मूर्ति को मानद उपाधि

रांची: झारखंड को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले पद्मश्री अशोक भगत को आज  भोपाल, मध्य प्रदेश में आई.ई.एस. विश्वविद्यालय के द्वारा प्रथम दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल व मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के हाथों “डॉक्टर ऑफ़ फिलासफी” (डॉक्टरेट) की मानद उपाधि दी गयी।  उनके साथ पद्म भूषण सुधा नारायण मूर्ति व परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव को भी मानद उपाधि  प्रदान की गई। ग़ौरतलब हो कि इससे पहले भी उन्हें 2 विश्वविद्यालयों द्वारा ऐसी ही मानद उपाधि प्रदान की गई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.