रांची: चुनाव के दौरान 50 हज़ार रूपया से ज्यादा नकद ले जाना मना है। फिर भी लोग ज्यादा नकद चोरी छुपे ले जाते हैं और पुलिस उन्हें पकड़ते रहती है। इसी क्रम में आज झारखंड पुलिस ने गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र में बिहार की सीमा से सटे एक स्थान से टायरों में छिपाकर रखे गए 25 लाख रुपये जब्त किए। टायर गाड़ी की डिक्की में रखा था।