Garhwa: झारखण्ड की सरकार माफिया का गुलाम बन गयी है। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने ने लोगों को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, राजद और कांग्रेस की बातों पर विश्वास करने से मन किया और कहा की झूठ बोल कर जनता को दिग्भ्रमित सत्ता हथियाना इनका काम है और जहाँ भी इनका शासन है वहां की स्थिति ख़राब है। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने ‘हिमाचल प्रदेश को तबाह कर दिया और वहां के कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन का संकट है…… डीए पाने के लिए आंदोलन चल रहा है’ . और कर्णाटक में कांग्रेस के अंदर ही घमसान मचा है ‘उन्होंने ने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने जनजातियों के ‘विकास और विरासत’ दोनों की चिंता की जबकि झामुमो की सरकार ने ‘पानी के नल तक को भी नहीं छोड़ा’ , झारखण्ड को ‘बालू तस्करी का केंद्र’ बना दिया है। उन्होंने कहा कि यहाँ के नेता के ठिकाने से इतना बड़ा नोट का पहाड़ मिला कि इंसान क्या मशीन भी गिनते गिनते थक गया। उन्होंने कहा की झारखण्ड में तुष्टिकरण की निति चरम सीमा पर है और स्कूलों में सरस्वती वंदना पर रोक, त्योहारों में कर्फ्यू और पथरवाज़ी, बेटी के साथ शादी के नाम पर छल और घुसपैठ पर प्रशासन की चुप्पी उसकी परकाष्ठा है। यह सरकरी तंत्र में घुसपैठ को इंगित करता है। उन्होंने ने कहा की हाल ही में हरियाणा में उन्हें सबक सिखाया गया है। उन्होंने ने लोगों को ‘रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा एनडीए की सरकार’ का नारा बुलंद करने को कहा और कहा की लोगों को उनका ‘जोहर’ और ‘राम राम’ घर घर पहुँचाने को कहा।