Ranchi: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार से मुलाकात कर हजारीबाग एस डी ओ को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा ।
श्रीवास्तव ने बताया कि हजारीबाग एस डी ओ अशोक कुमार की पोस्टिंग बार बार हजारीबाग ही होती है और लोक सभा चुनाव में भी अशोक कुमार का तबादला हजारीबाग हुआ था बाद में उनको हटाया गया और अब फिर से उनको हजारीबाग का एस डी ओ बनाया गया है।
अशोक कुमार मूल रूप से चतरा के सिमरिया निवासी हैं और उनका आवास हजारीबाग के इंद्रपुरी में है। बार बार इनका पोस्टिंग हजारीबाग क्यों होती है वो भी चुनाव के पूर्व ये महत्वपूर्ण विषय है।
सूचना यह भी आ रही है कि सरकार के इशारे पर अशोक कुमार काम कर रहे हैं और वो एक पदाधिकारी के ऐसा नहीं बल्कि एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी भी थे।