NEWS7AIR

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने के लिए श्रद्धांजलि सभा सह न्याय संदेश कार्यक्रम का आयोजन

रांची।: झारखंड आंदोलनकारी सुनील राज चक्रवर्ती की पुत्री एवं झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हत्या 22/10/2026 को उनके ससुराल वालों ने कर दी थी। इसी मामले को लेकर अनुष्का चक्रवर्ती के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर तिलता चौक के समीप गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के खेल मैदान के बगल में, रिंग रोड में शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को श्रद्धांजलि सभा सह न्याय संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की आवाज को बुलंद करना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर न्याय की मांग को मजबूती प्रदान करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अनुष्का चक्रवर्ती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सुनील राज चक्रवर्ती, अभय सिंह, डेज़ी सुरीन, राज किशन त्रिपाठी, महावीर भोक्ता, जेएसकेएम के महासचिव साहेब राम भोक्ता, गोपाल रजवार, देबजीत चक्रवर्ती, विकास कुमार, अधिवक्ता अंशु कुमारी एवं विवेक शर्मा उपस्थित थे। यह जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी हिमांशु शेखर ने दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.