रांची: झारखंड की उद्यमी, फैशन डिजाइनर एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ख्याति मुंजाल को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) के Women Entrepreneurship & Empowerment Vertical की झारखंड राज्य प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
अपनी नियुक्ति पर डॉ. ख्याति मुंजाल ने AIPC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ याश्की और AICC झारखंड प्रभारी के. राजू के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “मधु गौड़ याश्की जी और के. राजू जी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाऊंगी तथा झारखंड में महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में सार्थक कार्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी।”
यह जिम्मेदारी महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से सौंपी गई है।