NEWS7AIR

झारखंड में ई-चालान व्यवस्था ध्वस्त, थर्ड पार्टी पोर्टल की लूट – 150 के चालान पर 350 की वसूली

रांची: झारखंड में ट्रैफिक ई-चालान जमा करने की सरकारी व्यवस्था पिछले 6 महीने से ठप पड़ी है। राज्य सरकार का अपना ई-चालान पोर्टल काम नहीं कर रहा, जबकि केंद्र सरकार के http://parivahan.gov.in पोर्टल पर लगातार सर्वर एरर आ रहा है। नतीजा, आम लोग मजबूरी में थर्ड पार्टी प्राइवेट ऐप और वेबसाइटों से भुगतान कर रहे हैं, जहां सेटलमेंट फीस और GST के नाम पर दोगुना-तिगुना पैसा वसूला जा रहा है।

लूट के तीन उदाहरण:

1. जोड़ा तालाब केस:नगलत पार्किंग के लिए बुलेट पर 150 रुपये का चालान। थर्ड पार्टी पर भुगतान करने पर कुल बिल – *349.42 रुपये।* इसमें 169 रुपये सेटलमेंट फीस + 30.42 रुपये GST।

2. धुर्वा की पूजा कुमारी: कुल 2000 रुपये (1000+1000) के दो चालान। थर्ड पार्टी ने मांगे – *2446.04 रुपये।* यानी 446 रुपये एक्स्ट्रा।

3. रातू रोड के मनोज: 400 रुपये के चालान पर थर्ड पार्टी पोर्टल ने मांगे – 1119 रुपये।

सबसे बड़ा सवाल – परिवहन विभाग का निजी वाहन डेटा इन प्राइवेट कंपनियों तक कैसे पहुंचा? लोगों का आरोप है कि बिना सहमति के डेटा लीक हो रहा है और सरकार मौन है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.