NEWS7AIR

रामचंद्रपुर में युवा कांग्रेस की संविधान ज्ञान प्रतियोगिता, 350 बच्चों ने लिया भाग

देवघर: रामचंद्रपुर में युवा कांग्रेस द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय एवं समानता पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों एवं विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। करीब 350 बच्चों ने पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव एवं देवघर विधायक श्री सुरेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश पॉल मुजनी, श्री संजय मुन्नम, श्री राजेंद्र दास ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अर्कादित्य यादव के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों और संविधान के मूल्यों से जोड़ना था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.