NEWS7AIR

कांग्रेस के नेता दोषपूर्ण SIR के खिलाफ आन्दोलन के लिये दिल्ली रवाना

राँची: भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान प्रदत्त मताधिकार की रक्षा तथा SIR के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ियों और करोड़ों नागरिकों के वोट के अधिकार पर हो रहे हमले के विरोध में आयोजित दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता आज दिल्ली रवाना हुए।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा, जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाराम सिंकू सहित पार्टी के कई विधायक, मंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार एवं निर्वाचन प्रक्रिया का दुरुपयोग कर SIR के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र, संविधान तथा “एक व्यक्ति–एक वोट” के अधिकार की रक्षा की आवाज बुलंद करेंगे।

वोट का अधिकार हमारा संवैधानिक अधिकार है—इसकी रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.