रांची: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन की खबर पर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, श्री अजय शर्मा, कुमार जयमंगल, रविन्द्र सिंह एवं शशि भूषण राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।