NEWS7AIR

सड़क पर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, राॅंची में 913 वाहनों का चालान

राॅंची: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए राॅंची यातायात पुलिस ने 27 सितंबर को विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक, राॅंची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों के साथ रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सड़क पर खड़े कुल 913 वाहनों का चालान काटा गया। वहीं, रिंग रोड के अंतर्गत राजमार्गों पर सड़क पर खड़े 50 से अधिक वाहनों के खिलाफ भी चालान जारी किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क या मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा न करें। वाहन को सड़क से हटकर निर्धारित स्थान या किनारे पर ही पार्क करें। पुलिस का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने से दुर्घटना की आशंका बढ़ती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.